बेतिया – गौनाहा:– *होलिका दहन को लेकर उठी विवाद का हुआ निपटारा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मटियरिया थाना क्षेत्र के एकडेरवा निवासी अमेरिकन राम के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आलोक में अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष द्वारा विवादित स्थल पर पहुंच कर विवाद का किया निपटारा । दिये गये आवेदन में राजा यादव, जगमोहन कुंअर, सुदामा कुंअर पर आरोप लगाया था कि जबर्दस्ती मेरे दरवाजे पर होलिका दहन का पुतला दहन करने के लिए झाड़-पात रख दिया है जिससे मेरे घर के जलने का खतरा है ।
विवादित स्थल पर सदल-बल पहुंचे गौनाहा अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा तथा मटियरिया थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने विवादित स्थल का मुआयना कर के दोनों पक्षो को पूर्व सरपंच रणजीत कुंवर के घर पर बैठा कर वार्ता किया । थानाध्यक्ष ने कहा कि लोग आपसी समझ के आधार पर मिल बैठकर कार्य कर कीजिये । और होलिकादहन के लिए चिन्हित जमीन पर ही दहन किया जाएगा । इस पर आपसी सहमति बनाकर सीओ, थानाध्यक्ष व सरपंच वीणा देवी के सामने रणजीत कुंवर पूर्व सरपंच, मुखिया पति रुस्तम अंसारी, प्रीतम यादव, रामधनी कुमार, दीनानाथ साह, अमेरिकन राम, राजा यादव आदि गणमान्य लोगों ने कागज बनाकर शांति और सौहार्द पूर्ण ढंग से होली मनाने का निर्णय लिया ।




Recent Comments