मढौरा/ सारण. मढौरा- थावे रेल खंड में असोइयां रेल ढ़ाला के समीप से बारह चक्का ट्रक को नवादा पुलिस बरामद कर अपने साथ ले गई .आरोप है कि बिना चालान के ट्रक द्वारा गिट्टी लाया जा रहा था.बिना चालान के ट्रक से गिट्टी ढ़ुलाई मामले में नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इन्द्रजीत बैठा द्वारा दी गई. हालांकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस संबंध में पुरी जानकारी बाद में देने की बात कही.