बेतिया – गौनाहा:– *जदयू महिला कार्यकर्ताओ ने बैठक कर लिख या शपथ*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ की आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के सात निश्चय, शराबबंदी, दहेज प्रथा को समाप्त करने तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया गया ।

बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला प्रकोष्ठ के उर्मिला यादव ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन योजनाओं को सफल बनाने हेतु महिलाओं को आगे आना होगा । अन्य महिला वक्ताओं में शारदा देवी, बेबी देवी, फातमा खातून, रेनू देवी, हुस्नआरा, कलावती देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, सरदार खातून, मिडिया प्रभारी राजेश पाण्डेय आदि ने बाल विवाह नहीं करने तथा दहेज नहीं लेने का शपथ भी लिया । साथ ही साथ अफसोस जताते हुए कहा कि दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि दलित व असहाय लोगों को आज तक बाढ का राहत राशि नहीं मिल पाया है ।