बेतिया – गौनाहा:– *स्थानीय सांसद द्वारा पंडई नदी में कटाव रोधी बांध बनवाने तथा नदी की पेटी को साफ कराने की मुख्यमंत्री से कि गई मांग*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बाल्मीकि नगर लोक सभा क्षेत्र के सांसद सतीशचन्द्र दुबे ने बुधवार को मंगुराहा गेस्ट हाउस पहुंच मुख्यमंत्री नितीश कुमार से पंडई नदी द्वारा जगह जगह हो रहे कटाव से हो रही भारी क्षति को रोकने के लिए पंडई नदी में गाईड बांध बनवाने की मांग की है । साथ ही पहाडी नदी में पत्थर भर जाने से नदी का जलस्तर उचा हो गया हैं । जिससे पंडई नदी में थोडा भी पानी आने से ओभरफ्लो होने लगता हैं जिससे पंडई नदी मनचाहा अपनी धारा बदलती रहती हैं जिससे आसपास के गांवो का कटाव के साथ साथ खेतो में लगी फसल को भारी क्षति होती हैं । इससे निजात पाने के लिए नदीयों के पेटी साफ कराने और पत्थर निकाल लेने की मांग सांसद ने मुख्यमंत्री से कि हैं ।




Recent Comments