
मढ़ौरा(सारण)। सांकृतिक संध्या कार्यक्रम में लोक कलाकार उदय नारायण सिंह के स्वर में जागु जागु रे ननदियां महलिया आये चोर… समेत अन्य कलाकारों के गीत-संगीत पर दर्शक झूमते रहे। गुरूवार के शाम मढ़ौरा हाई स्कूल परिसर में आयोजित अनुमण्डल स्थापना पखवाड़ा सह मढ़ौरा महोत्सव के तहत सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का मंच स्थानीय लोक कलाकारों को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार, एएसडीओ नलिन प्रताप राणा, डीसीएलआर रविशंकर मिश्र, मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार, बीपीआरपी सायमन प्रजक्ता, सीओ रविशंकर पांडे डीएसपी नरेश पासवान, शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच से रामबाबू सोनी के साई भजन, कर्ण सिंह का लघु संगीत नाटक समेत आधा दर्जन से अधिक लोक कलाकारों के प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक लोक परंपरा के कलाकारों को लोगों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर कार्यक्रम कार्यक्रम के उपरांत में शामिल लोक कलाकारों को मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने शाल भेंट कर सम्मानित किया।




Recent Comments