परवेज अख्तर /सीवान
आंदर (सिवान) : आंदर के दाहा नदी पुल के पास शुक्रवार को खनन पदाधिकारी सिवान ने बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त करते हुए दोनों चालक को गिरफ्तार कर आंदर थाने को सौंप दिया। गिरफ्तार चालक रघुनाथपुर थाना के मुरारपट्टी मनु कुमार व नवादा गांव निवासी राहुल कुमार बताए जाते हैं। बताया जाता है कि दोनों ट्रैक्टर रघुनाथपुर प्रखंड से उजला बालू लादकर सिवान की तरफ ले जा रहे थे तभी जांच के दौरान खनन पदाधिकारी ने पकड़ लिया। वाहन जांच के दौरान कागजात के अभाव में दोनों चालक को आंदर थाने को सौंप दिया। आंदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तारचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज शुक्रवार को जेल भेज दिया।




Recent Comments