बेतिया – गौनाहा:– *मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर थरूहट क्षेत्र की जनता को जगी उम्मीद*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* संभावित कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार को शाम के सात बजे बाल्मीकि नगर से जंगल के रास्ते लालभितीया पहाड पहुंचे मुख्यमंत्री जहां उपस्थित कार्यकार्ताओ ने उनका स्वागत किया ।
वही पुनः लाल भितीया से चल कर 7:30 बजे गेस्ट हाउस मंगुराहा पहुंचे मुख्यमंत्री ने जहां रोटी नेनुआ व करेला की सब्जी व बैगन की चोखा से नाश्ता किये । पांच धंटो के जंगल के रास्ता से चलने के कारण थके हारे मुख्यमंत्री ने किसी से भी मिलने कि जरूरत नही समझी । जबकि जदयू कार्यकर्ता व आम जनता ने अपनी कुछ समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सुबह से ही आंखे बिछाऐ उनके आने का राह देख रहे थे । लेकिन थकावट के कारण मुख्यमंत्री किसी से मिलने के बजाय अतिथिगृह में प्रवेश कर गये । और सुबह के नौ बजे गाडीयों की बडी काफिले के साथ मुख्यमंत्री गेस्ट हाउस मंगुराहा से सिधे सोफा मंदिर पुजा करने के लिए पहुंचे । जहां पंद्रह मिनटो तक भगवान् भोलेशंकर का पुजा अर्चना करने के बाद पुनः वापस गेस्ट हाउस पहुंचे तथा नौ बजके तीस मिनट पर हैलीपैड पहुंचकर गार्ड अॅफ औनर लेने के बाद वहां से पटना के लिए प्रस्थान कर गयें ।
आने और जाने की बिच पत्थर खनन पर हुई बाते चर्चा का विषय बना हुआ है लोग अटकले लगा रहें हैं की लगता हैं की फिर से दिन बहुरंगे और पंडई नदी से पत्थर का उत्खनन शुरू होगा ।




Recent Comments