बेतिया – गौनाहा:– *सेफ्टी जोन से अवैध खनन को लेकर सहोदरा थाना में छः पर प्राथमिकी दर्ज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मंगुराहां वन क्षेत्र के सेफ्टी जोन एकवा परसौनी के पास डोहरम नदी में अबैद्ध खनन कर रहे छः व्यक्तियों के खिलाफ वन परिसर पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्विवेदी ने सहोदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
इसकी जानकारी देते हुऐ थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि धमौरा पंचायत के एकवा निवासी शेख अरमान, अलाउद्दीन अंसारी, जलाल्द्दीन अंसारी, शेख शराज व जंगाली अंसारी तथा धमौरा निवासी वृजेश पंजियार हैं । थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं । बता दे कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार अश्रयणी सीमा के अन्दर अबैद्ध खनन, संग्रहण, बालू पत्थर निकालना कानून जुर्म हैं ।




Recent Comments