मंदिर में कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी पुलिस को लेकर पहुंची तो फरार हुआ दूल्हा बना पति

मढ़ौरा/सारणI
स्थानीय गढ़देवी मंदिर में शुक्रवार की संध्या तब अजीब स्थिति बन गई जब एक विवाहिता महिला अपने पति की दूसरी शादी को रुकवाने पुलिस को लेकर पहुंच गई I इधर पुलिस को मंदिर पहुंचा देख दूल्हा बना पति मंडप से भाग खड़ा हुआ I

मिली जानकारी के अनुसार भलुहा तरैया निवासी धर्मेन्द्र दास की पत्नी मुन्नी देवी अपने रिश्ते के भाई के साथ मढ़ौरा थाना पहुंची I आते ही उसने थाना पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी से फरियाद करने लगी की उसकी सात साल पहले शादी हुई थी I अभी उसका पति बिना किसी सुचना का चोरी छुपे मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर पर दूसरी लड़की से शादी कर रहा है I महिला फरियाद पर दरोगा मिथला सिंह ने तत्काल एक एएसआई इस्राफिल खान को पुलिस बल के साथ मंदिर पर भेजा I

मंदिर पर पुलिस के पहुंचते ही दूल्हा बने पति को खतरा का आभास हो गया और दूल्हा के परिधान में ही वह मंदिर से खिसक लिया I पीड़ित महिला के द्वारा पहचान कराने पर पुलिस ने लड़की पक्ष से पहुंचे महिला व अन्य पुरुष सदस्य को थाने लेकर पहुंची और आवश्यक कारवाई में जुट गई Iइधर पुरे मामले की जानकारी पर मंदिर पर भी खलबली मच गई और कई लोग मामले को जानने के लिए जमा हो गये I
ロसाभार- संजीव कुमार, दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।