बेतिया – गौनाहा:– *वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र के पचरूखीया गांव से कई वर्षो से फरार चल रहे मारपीट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामायोध्या पासवान ने बताया कि मारपीट के आरोपी पचरूखीया निवासी मो. समीम का पुत्र मो. गफुंर को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है ।
थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि उक्त अभियुक्त स्थाई वारंटी था जो विगत कई वर्षो से फरार चल रहा था । उक्त अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती भी हो चुकी हैं ।




Recent Comments