पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय की पुत्र वधु डॉ. निशा को मिली शैक्षणिक उपलब्धि, परिजनों में हर्ष

दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय की पुत्र वधु निशा ने शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। निशा ने एमिटी विश्वविद्यालय से फूड टेक्नोलॉजी विषय में सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि “पीएचडी” प्राप्त कर क्षेत्र और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी निशा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि निशा की मेहनत, लगन और शोधकार्य की गुणवत्ता ने परिवार और क्षेत्र को नई पहचान दिलाई है। निशा को इस शैक्षणिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

___