सारण एसपी ने बनियापुर थानाध्यक्ष को किया निलम्बित
दैनिक खोज खबर, छपरा
सारण एसपी हरकिशोर राय ने बनियापुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

एसपी ने बनियापुर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार को कर्तव्यहीनता के कारण निलंबित किया है। साथ ही एसपी ने एसआईटी में तैनात मिथिलेश कुमार को बनियापुर थाने का नया प्रभारी बनाया है।

बनियापुर में पोस्टिंग के लिए जा रहे सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार की गिनती तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में होती है। एसपी ने शीघ्र ही योगदान करने का निर्देश सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार को दिया है।