इसुआपुर में दो उच्च विद्यालयों के भवन जीर्णोद्धार की मिली स्वीकृति
इसुआपुर (सारण) : प्रखंड अंतर्गत जीर्णशीर्ण हो चुके खोभारी साह उच्च विद्यालय इसुआपुर तथा यस येन जी उच्च विद्यालय रामपुर अटौली का भवन निर्माण तथा चाहर दिवारी के लिए बिहार राज्य शैक्षणिक आधार संरचना बिभाग द्वारा मंजूरी दे दी गई है ।जिसके तहत खोभारी साह उच्च विद्यालय को प्लस टू स्तरीय भवन निर्माण के लिए एक करोड़ अड़तालीस लाख अड़सठ हज्जार रुपये तथा यस येन जी उच्च विद्यालय को प्लस टू स्तरीय बनाने के लिए भी एक करोड़ अड़तालीस लाख अड़सठ हज्जार रुपये स्वीकृत हो चुके हैं ।विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने बताया कि भवन निर्माण के लिए जल्द हीं बिभाग द्वारा निविदा निकाला जाएगा ।तथा जल्द ही दोनों विद्यालयों के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होगा ।




Recent Comments