
सीवान के दक्षिणांचल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनें रघुनाथपुर के लाल लेफ्टिनेंट नीरज
👉प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर राम एकबाल प्रसाद, भारतीय पुलिस सेवा के सदस्य हरिनारायणाची मिश्र, भारतीय रेल यातायात सेवा के सदस्य अखिलेश पाण्डेय, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज बैठा व विनायक मिश्र आदि लोगों की परम्परा में शामिल हुए लेफ्टिनेंट नीरज 👈
🔺सीवान / रघुनाथपुर :: उत्तर प्रदेश व बिहार के सीमावर्ती सीवान के दक्षिणांचल क्षेत्र व पावन सरयू नदी के किनारे स्थित रघुनाथपुर का एक युवक नीरज इन दिनों पुरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है । आम लोग जहां नीरज की उपलब्धियों को सराह रहें हैं, वही क्षेत्र के युवा अपनी भविष्य की तैयारियों के लिए नीरज के सफलता को मापदंड बनाने का मन बना चुके है ।
गौरतलब हो कि रघुनाथपुर के समाजसेवी रामनारायण प्रसाद के पौत्र व बीमा सलाहकार संजय प्रसाद का ज्येष्ठ पुत्र नीरज कुमार ने पिछले चार वर्ष पूर्व देश की प्रतिष्ठित NDA की परीक्षा पास की थी, व चार वर्ष के कठोर प्रशिक्षण के बाद शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से पास आउट हो कर लेफ्टिनेंट नीरज कुमार के रूप में मातृभूमि की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हुए हैं ।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त होने के साथ ही नीरज रघुनाथपुर क्षेत्र के उस गौरवशाली परम्परा के हिस्सा बन गए हैं, जिसे वर्षों पहले क्षेत्र के युवाओं के IDOL प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर राम एकबाल प्रसाद, भारतीय पुलिस सेवा के सदस्य हरिनारायणाची मिश्र, भारतीय रेल यातायात सेवा के सदस्य अखिलेश पाण्डेय,उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी संजय सिंह, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज बैठा व विनायक मिश्र आदि लोगों ने शुभारंभ किया था ।
••••••••••
✍नवीन सिंह परमार




Recent Comments