सारण :महिला दिवस पर खोले टेलरिंग और ब्यूटीशियन के दो केंद्र
#केंद्र का एनजीओ नारी गुंजन करेगी संचालन

मढ़ौरा /सारण
महिला दिवस पर रेल डीजल इंजन फैक्ट्री निर्माण कर रही अमेरिकी कम्पनी जेईऔर सीएसआर ने महिलाओं के लिए टेलरिंग और ब्यूटीशियन के दो केंद्र खोले है I केंद्र का उद्घाटन डीएम हरिहर प्रसाद में किया,उक्त केंद्र में रेल निर्माण फैक्ट्री के आस पास के गांव तेजपुरवा, मिर्जापुर, अगहरा, चंदा, तालपुरैना की लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा I

उद्घाटन के दौरान डीएम ने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता समय की जरुरत है I टेलरिंग और ब्यूटीशियन दो ऐसे सेक्टर है जिसका प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला सम्मानजनक तरीके से अपना स्वरोजगार प्राप्त कर सकती है I ऐसे प्रशिक्षण से महिलाओं के भीतर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और समाज में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी I प्रयास होना चाहिए की प्रशिक्षानार्थी कों वेहतर प्रशिक्षण मिले ताकी प्रशिक्षण के उपरांत वे अपने को काबिल बना सके I नारी गुंजन की सुधा वर्गिस ने कहा कि समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए उनका मुख्य धारा में आना जरुरी है I ऐसा तभी संभव हो सकता है जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी I

#अमेरिकी कंपनी ने सामाजिक सरोकार के तहत की भागीदारी-
योजना सामाजिक सरोकार में कंपनी की भागीदारी से तहत होगी I कंपनी के प्रशिक्षण केंद्र के संचालन का जिम्मा एनजीओ नारी गुंजन के सुधा वर्गिस के हाथों में होगा I जानकारी के अनुसार टेलरिंग और ब्यूटीशियन के कोर्स की अवधि छ माह की होगी I प्रत्येक बैच में 35,35 प्रशिक्षानार्थी को शामिल किया जायेगा और एक साल में कुल 140 लड़की या महिलाओं को पूर्ण प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा I इस दौरान बीडीओ बीबी पाठक,तेजपुरवा के मुखियां बिरेंद राय,मिर्जापुर के मुखियां प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, नारी गुंजन की सुधा वर्गिस, राजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे I
साभार :संजीव कुमार /दैनिक भास्कर