बेतिया – गौनाहा:– *बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर तीन पर हुई प्राथमिकी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र के मोर बेलवा गांव में बच्चों के बीच हुई झगड़े को लेकर थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । बताया जाता है कि बच्चे की झगड़ा को लेकर दो परिवार आपस में भीड़े जिससे दोने के विरुद्ध थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि देवेन्द्र साह के बच्चे व शेषनाथ मिश्र के बच्चे के बीच झगड़े हुए जिसका नतीजा यह हुआ कि दोनों परिवारों के बीच गाली ग्लौज व मारपीट भी हूई ।
इस सम्बन्ध में वादी देवेन्द्र साह ने अपने ही गांव के शेषनाथ मिश्र, सुगन मिश्र व कन्हैया मिश्र को अभियुक्त बनाते हुए आरोप लगाया हैं कि बच्चों के बीच झगड़े को लेकर तीनों मेरे साथ गाली मारपीट की है ।
आगे उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments