सारण :मढ़ौरा रेल डीजल फैक्ट्री में स्थानीय युवको को नौकड़ी देने के लिए भाकपा आन्दोलन शुरू करेगी
मढ़ौरा
रेल डीजल फैक्ट्री में स्थानीय युवको को नौकड़ी देने के लिए भाकपा आन्दोलन शुरू करेगी I इसका निर्णय भाकपा ने प्रखंड के उजरी सेंदुआरी में संपन्न अपनी 8 वी शाखा सम्मलेन में शुक्रवार लिया I रमेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिला सचिव रामबाबू सिंह ने पार्टी का झंदोतोलन कर सम्मेलन की शुरुआत की I इस दौरान रामबाबू सिंह ने कहा कि देश में सप्रदायिक शक्तियां हावी है ऐसे में पार्टी के अधिक मजबूती से संघर्ष करना है Iकहा कि आज बेरोजगारी, महंगाई,और भष्ट्राचार से जनजीवन त्रस्त है I इससे निजात दिलाने के लिए तीव्र आन्दोलन शुरू करने की जरुरत है I सम्मलेन में शाखा सचिव भारत राय ने अपना पार्टी प्रतिवेदन पेश किया जिसमे संगठनको मजबूत बनाने के लिए स्थानीय जनसमस्या को लेकर संघर्ष करने का अह्वान किया I सम्मलेन में मढ़ौरा चीनी मिल को चलाने और पहाडपुर सड़क की निर्माण के लिए भी जनांदोलन चलने का निर्णय लिया गया I इसके पहले पूर्व सांसद गया सिंह,जलालुद्दीन अंसारी,कामरेड जयमंगल सिंह,रामाशीष राय,के निधन पर शोक प्रस्ताव लिया गया और मौन रहकर प्रार्थना की गई I सम्मलेन को जमादार राय,मिथुन प्रसाद यादव,,विजय राय,भूषण प्रसाद,संजीव कुमार सिंह,धर्मनाथ प्रसाद, श्यामबाबू आदि ने भी संबोधित किया I





Recent Comments