बेतिया – *गौनाहा प्रिमयम लीग प्रतियोगिता में आवेदन करने के लिए 10 फरवरी है अंतिम समय*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गौनाहा प्रिमियम लीग क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता 2018 के लिए आवेदन स्वीकृत करने का अंतिम समय निर्धारित कर 10 फरवरी रखा गया है ।
10 फरवरी के बाद पहुंचे खिलाडीयों का आवेदन स्वीकृत नही किया जाऐगा ।
इसकी जानकारी देते हुऐ SCC क्रिकेट समिति के अध्यक्ष व संचालन कर रहे सीनियर कैप्टन अमित कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि गौनाहा प्रिमयम लीग प्रतियोगिता को लेकर बढी प्रखंड क्षेत्र की खिलाडीयों का बाढ़ को देखते हुऐ आवेदन स्वीकृत करने के लिए 10 फरवरी अंतिम समय निर्धारित किया गया है । उक्त समय के बाद आये आवेदन स्वीकार नही करते हुऐ उस आवेदन पर विचार नही किया जायेगा ।




Recent Comments