बेतिया – गौनाहा:– *एक माह पूर्व आग से बुरी तरह झुलसी गाय की मौत*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मटियरिया थाना क्षेत्र के कदमहवा टोला मटियरिया में एक माह पूर्व लगी आग से झुलसी छः मवेशीवों में से एक गाय की मौत गुरुवार की रात्री हो गई ।
विदित हो कि 04 जनवरी 2018 को मटियरिया निवासी श्रीकिशुन महतो के ग्वास में अचानक लगी आग से छः मवेशी झुलस गई थी । जिसका ईलाज वेटनरी अस्पताल, गौनाहा के चिकित्सकों के द्वारा लगातार कि जा रही थी । एक गाय जो बुरी तरह आग से झुलस व काफी कमजोर हो गई थी । डाक्टरों के द्वारा लाख प्रयास के बाद भी उस गाय को बचाया न जा सखा और उसकी मौत गुरुवार की रात्री हो गई ।
इस धटना कि पुष्टी करते हुऐ ग्वाला महतो ने बताया कि इस सम्बन्ध में अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया था । परन्तु अभी तक मुअवजे का कोई राशी नहीं मिला है ।
गाय की मौत होने के बाद ग्वाला महतो ने एक आवेदन मवेशी अस्पताल व सीओ को दिया है ।
वही सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल करने के तत्पश्चात मुअवजा की राशि जल्द से जल्द पशु पालक को दी जायेगी ।