बेतिया – गौनाहा:– *दो सत्र बित गये लेकिन नही हुआ विद्यालय के नाम मे सुधार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गलती छात्र करे या प्रधानाध्यापक भुगतना तो छात्र को ही पडता है । छात्र के नाम मे गलती हो पिता के नाम मे गलती हो तो समझ मे आता है कि बच्चे की गलती होगी लेकिन अगर 10+2 विद्यालय के नाम मे गलती हो तो कौन जिम्मेदार होगा । इसी तरह का एक मामला प्रखण्ड के मटियरिया पंचायत के बेलसंडी गांव स्थित राजकीय संपोषित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 10+2 में पढ़ रहे छात्र व छात्राओं के साथ हो रहा है । उन छात्र व छात्राऐ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कोई और नही खुद प्रधानाध्यापक कर रहे है ।
मामला जब प्रकाश में आया तो पता चला कि 2013 से 15 व 2014 से 16 के दोनों सत्रों में इंटरमीडिएट के एडमीट कार्ड में विद्यालय का नाम बालसडी व बिलसडी प्रिन्ट होकर आया हैं । जिसकी जानकारी प्रिंसिपल को है ।
जबकि विद्यालय बेलसंडी के नाम से चलता हैं । वही आक्रोशित अभिभावकों में बाल्मिकी प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद, चुन्नू प्रसाद, दामोदर महतो, शेषमन महतो, कन्हैया साह, प्रमोद काजी, हरिनारायण महतो, आदि ने जब प्रिंसिपल अमर प्रकाश से जब इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने अभिभावकों से बताया कि सोफ्टवेयर में गडबडी की वजह से बेलसंडी की जगह बालसडी व बिलसडी प्रिंट होकर आ गया हैं । इस सम्बन्ध में मैं इंटरमिडिएट कौंसिल को पुरानी फार्म की कॉपी एक हप्ता के अन्दर भेजूंगा । तो कुछ ही दीनो मे सुधार होकर आ जाएगा । वही प्रिंसिपल ने बताया कि मैं शीघ्र ही इस समस्याओं का समाधान कर दूंगा आगे से ऐसी कोई समस्या सामने नही आएगी ।
अब प्रश्न उठता है कि दो-दो सत्र खत्म हो गया परन्तु स्कूल के नाम में सुधार क्यों नहीं हुआ । पुरानी फॉर्म जो प्रिंसिपल आज भेजने का बात कर रहे है वो पहले क्यो नही भेजे ।
वही अभिभावकों ने बताया कि जब बच्चे शिकायत लेकर प्रिंसिपल के पास जाते है तो प्रिंसिपल उन बच्चो को डाटकर भागा देता हैं । मजबूर होकर हमलोगों को विद्यालय आना पड़ा ।




Recent Comments