थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
चेहराकलां(वैशाली) : शुक्रवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर कटहरा ओपी परिसर में ओपी अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में शांति बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न की गयी। इस बैठक में उपस्थित ओपी क्षेत्र के शिक्षण संस्थान के कर्मी और गणमान्य व्यक्ति रहे। वही ओपी अध्यक्ष ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को जल्द से जल्द पूजा स्थल की लाइसेंस बनाने की बात कही। अगर कोई व्यक्ति या संस्थान बिना लाइसेंस की पूजा करेगा उसपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में अनुपस्थित गणमान्य लोगों से सरस्वती पूजा में शांति बनाए रखने की अपील की और साथ ही साथ सरस्वती पूजा के विसर्जन के समय डीजे और लड़कियों को डांस नहीं कराने की सख्त निर्देश भी जारी की।ओपी अध्यक्ष विनोद कुमार ने पत्रकारों हुई बातचीत में बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान दिन के छह बजे से रात के दस बजे के बीच ही लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति होगी। रात के दस बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे। लाउडस्पीकर बजाने के दौरान भी इसके लिए निर्धारित नियमों का शत – प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है साथ ही साथ प्रशासनिक स्तर पर मूर्ति विसर्जन का जुलूस निर्धारित किए गए रूट से ही ले जाने का निर्देश जारी किया गया है।
इस बैठक में मुख्य रुप से एस आई अशोक कुमार, ए एस आई चंद्रमा मांझी, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार कुशवाहा, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध राय, रालोसपा नेता रामजी प्रसाद यादव, मुखिया अशोक कुमार राय, उमेश भगत, सरपंच वकील राय, पैक्स अध्यक्ष शंभू शरण राय, पंचायत समिति सदस्य विमलेश राम, बीरेन्द्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, देव प्रसाद यादव, समेत अन्य गन्यमाण लोग उपस्थित थे।