
गली-मुहल्ले में बिक रही शराब पर पूर्णतः लगे प्रतिबंध,प्राथमिकता देकर निपटाये भूमि विवाद
#मद्य निषेध एवं भूमि विवाद निराकरण को लेकर आयोजित बैठक में DM की दो टुक
नालंदा:कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/नालंदा : डीएम
योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज मद्य निषेध एवं भूमि विवादों के निराकरण को लेकर बैठक आहूत की गई।मध निषेध के अनुपालन के क्रम में विगत दिनों में जप्त किए गए शराब का विधिवत विनष्टिकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पूर्व में जप्त शराब के विनष्टिकरण करण हेतु दिए गए आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया । उत्पाद अधीक्षक को थाना वार शराब विनष्टिकरण के अनुपालन की स्थल जांच कर समीक्षा करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया। अवैध शराब एवं ताड़ी के विनिर्माण, विक्रय एवं उपयोग के विरुद्ध लगातार सघन छापामारी अभियान चलाने का निर्देश उत्पाद अधीक्षक को दिया गया।
भूमि विवाद निराकरण की समीक्षा के क्रम में ऑनलाइन पद्धति से भू लगान रसीद निर्गत करने में तेजी लाने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया। ऑनलाइन पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार रैयतों के बीच सुनिश्चित करने को कहा गया।भूमि विवादों के निराकरण हेतु प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विशेष शिविर में थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर विवादों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर पर भूमि विवाद निराकरण की दिशा में की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, राजस्व शाखा प्रभारी,उत्पाद अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments