प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभूकों के बीच निःशुल्क गैस चुल्हा व सिलेंडर किया गया वितरण

जलालपुर /सारण
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आर्यन गैस एजेंसी छपरा के तत्वधान में रविवार को मांझी विधान सभा के देवरिया पंचायत स्थित देवरिया गांव में नि:शुल्क गैस वितरण शिविर का आयोजन किया गया . इस अवसर एजेंसी संचालक पूजा सिंह व प्रखण्ड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान ने संयुक्त रूप से शिविर में उपस्थित एक दर्जन लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निः शुल्क गैस कनेक्शन व सिलेंडर का वितरण किया . इस मौके पर मुख्य रूप से राकेश कुमार सिंह बीडीसी संजय राय मैनेजर गौरव कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




Recent Comments