बेतिया – बगहा विधायक राघव शरण पाण्डेय ने टेशरहिया बथुवरिया पंचायत में 88,56000 की लागत से बनने वाली सड़क का पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बथुवरिया :- बगहा विधायक राघव शरण पाण्डेय ने टेशरहिया बथुवरिया पंचायत में 88,56000 की लागत से बनने वाली सड़क का पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। यह सड़क शाही जमुनिया से उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया तक बनेगी जिसकी लंबाई 1.2km है। इस अवसर पर पूर्व जिलापार्षद काशी बैठा,पूर्व मुखिया जयनारायण शाही, जिलामंत्री भाजपा बच्चा पाण्डेय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जवाहर प्रसाद, शम्भू प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश प्रसाद, बंसवरिया पंचायत भाजपा अध्यक्ष दरोगा प्रसाद, चंद्रहा रूपवलिया पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय, शिवपूजन पाण्डेय, लालबाबू शर्मा, सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।