बेतिया – गौनाहा:– *गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई झांकी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड मुख्यालय में स्थित कौशल विकास केंद्र के द्वारा झांकी निकाली गई । ये झांकी शहीदो की याद दिला और कई लोगो को रूला गई ।
ये झांकी समाज में एक नया संदेश दिया और नवजवानो को देश के प्रति समर्पित होने का जज्बा दिया ।
इस झांकी में महात्मा गांधी के रोल करते हुए राजा कुमार हुवहू गांधी जैसे दिख रहे थे । वहीं जवाहरलाल नेहरू का रोल मुस्लिम आलम ने किया ।

मुस्लिम का रोल करते हुए संदीप कुमार, मौलाना आजाद का रोल दिपु कुमार, पुलिस का रोल राजन कुमार, सुभाष चंद्र बोस का रोल रितेश पटवारी, चंद्रशेखर का रोल धर्मवीर कुमार, भगत सिंह का रोल सुनील कुमार, किसान का रोल रघुवीर कुमार ने कर के जब भारत माता का रोल कर रही नीलम कुमारी के चरणों के आगे झुक कर वंदना किया तो लोग कलाकारी को देख कर अचम्भित रह गये । झांसी की रानी का रोल बबीता कुमारी, डॉक्टर का रोल राजीव कुमार निकी ने किया ।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा, बिसत्री अध्यक्ष बिक्रम चौधरी समेत अनेको लोग उपस्थित रहे । इस झांकी के माध्यम से लोगो को यह संदेश देना था कि देश कि प्रति समर्पण से क्या होता है । प्रखंड मुख्यालय से पहली बार ऐसी झांकी निकाली गई जो प्रखंड मुख्यालय होते बाजार, थाना, बैंक, रेफरल अस्पताल होते हुए कौशल विकास केन्द्र पहुंच कर समाप्त हुई ।