परसा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मोटर सेल्फ़ी जॉन का उद्घाटन

परसा-आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मोटर सेल्फ़ी जॉन का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रजतकिशोर सिंह अंचल पदाधिकारी राम भजन राम बीईओ दिवाकर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।बीडीओ ने सेल्फ़ी लेते हुए 6 मई को आवश्यक मतदान करने और मतदाताओ को मतदान कराने के लिए जागरूक करने का शपथ दिलाया गया।कार्यक्रम में सेक्टर पदाधिकारी स्वाच्छताग्रही विकास मित्र कौशल विकास केन्द्र के छात्र-छात्रा क्रिकेट से जुड़े सभी छात्र द्वारा हर गली मोहल्ला में आम जनो के बीच जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया।इसके उपरांत प्रखंड के सत्यग्रह केन्द्र सभागार में रसोईया के साथ बैठक कर सभी बुथो पर मतदानकर्मी एवं पुलिस बलो को गुणवक्ता पूर्वक भोजन उपलब्ध कराना तथा विद्यालय की चाभी प्रधानाध्यापक से प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया गया है।एवं सभी रसोइयो को मतदाता शपथ दिलाया गया।युथ है तो बूथ है नारी शक्त्ति का मान करे हर महिला मतदान करे।सभी उपस्थित कर्मी को स्लोगन बताया गया।मौक एसआई असदुल इस्लाम बीआरपी विजय प्रकाश शर्मा संजीव कुमार सिंह जेएसएस अरविंद कुमार पासवान बीसीओ हर्षवर्धन कुमार वीसी रीना कुमारी कार्यपालक सहायक बीवी निर्माला वीर्मा पुष्पा कुमारी उषा कुमारी विमला देवी सुमन देवी राकेश कुमार तिवारी अनिल दास लालबहादुर कुमार रंजय कुमार अमीत कुमार अलोक कुमार दिव्यांग मतदाता विजय राम इत्यादि शामिल थे।