बेतिया – नौतन:– गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवाओ का उत्साह बढ़ाने और जोश भरने के लिए किया गया दौड प्रतियोगिता का आयोजन

न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन(प.चं) बिहार —
नौतन।। थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवाओ मे जोश व उत्साह भरने और देश के प्रति कुछ करने की जज्बा रखने के लिए 10 किलोमीटर का दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे 40 युवाओ ने भाग लिया। दौड मे सनसरैया पंचायत के विकास कुमार ने प्रथम बाजी मारी और पूर्वी पंचायत बलुआ का ईद महमद दुसरे स्थान पर अपना स्थान सुरक्षित किया । दौड मे अव्वल युवाओ को थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह सीओ विवेक कुमार मिश्रा तथा जिला पार्षद मोबीन अहमद ने ट्रॉफी घड़ी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया इस मौके पर पुर्व प्रमुख श्रीकांत सिंह परमेश्वर शुक्ल सीडीपीओ मीनू रानी बीऐओ निवास राम प्रमुख पति मजहर आलम उपप्रमुख पति विवेक कुमार शैलेंद्र कुमार मुन्नीलाल पासवान हृदयानंद सिंह दीनानाथ चौधरी प्रेम कुमार मुखिया राकेश कुमार वर्मा बदरूदीन मंसूरी सहित कई पंचायतो के मुखिया जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

थानाध्यक्ष ने युवाओ का उत्साह बढाते हुये कहा कि आप सभी नौजवान देश के भविष्य है बस हम सभी अभिभावको सही दिशा देने की जरूरत है ताकि आने वाले समय मे यह नौजवान अपनी जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठा सके ।