मोतिहारी: स्वंसेवी संस्था ख्वाब फ़ाउंडेशन के तत्वाधन में एक बैठक का आयोजन अमन क्लीनिक में किया गया जिसमे पूर्व में चल रहे रचनात्मक कार्यों का समीक्षा किया गया। बैठक में संस्था के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष ई.ब्रज श्रीवास्तव व सह सचिव सत्येंद्र कुमार का मोतिहारी इकाई द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत से खुश अध्यक्ष ब्रज श्रीवास्तव ने अपने दिल्ली इकाई के अधिकारियों एवं समर्पित सदस्यों के योगदान को साझा किया और बताया कि ख्वाब फ़ाउंडेशन देश के कोने-कोने में अपनी रचनात्मक व सकारात्मक पहल से सकारात्मक परिवर्तन करने को आतुर है। इसकी शाखा को देश के अन्य भागों में खोला जा रहा है जिसमे दिल्ली की इकाई काफी मजबूत हो रहा है। इन्होने ये भी कहा कि बंजारिया ब्लॉक के रोहिनिया चवर के संरक्षण के लिए मोतिहारी के ख्वाब फ़ाउंडेशन टीम आगे आएगी और हरसंभव कदम बढ़ाएगी। वही सत्येंद्र कुमार ने ख्वाब फ़ाउंडेशन द्वारा दिल्ली के महावीर नगर में संचालित हॅप्पी स्कूल के बारे में बताया जहां वैसे बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है जो किसी कारण से स्कूली शिक्षा नहीं ले पा रहे है। ये बच्चे काफी गरीब है अथवा कूड़ा-कबाड़ चुनकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। ख्वाब फ़ाउंडेशन के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को दिल्ली की पूरी टीम तन-मन-धन लगा दिया है देश को भविष्य को सँवारने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। वही बैठक को संबोधित करते हुए मोतिहारी टीम के सचिव उज्ज्वल कुमार ने मोतिहारी टीम के द्वारा किए कार्यों को बताया और कहा कि हम टीम के साथ शैक्षणिक कार्यों द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँगे। वही अमन क्लीनिक के निदेशक प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ  दीपक कुमार ने ख्वाब फ़ाउंडेशन के रचनात्मक कार्यों की प्रसंशा किया और भविष्य के कार्यों हेतु शुभकामना दिया। वही चंपारण की बेटी से चर्चित अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अभिलाषा भारती ने अपने अनुभव साझा की और बताया कि ख्वाब फ़ाउंडेशन से जुड़कर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। बैठक में शामिल सोश्ल मीडिया प्रभारी राजन कुमार, संजय कुमार, दिल्ली के अंशु कुमार, राम प्रवेश यादव, साहब कुमार आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संथापक मुन्ना भाई ने किया।