बेतिया – गौनाहा:– *किसानो की आमदनी दोगुना करने के लिए लगी कार्यशाला*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* किसानो की आमदनी दोगुना करने के लिए बुधवार को प्रखंड कृर्षी कर्यालय के परिसर में किसानों को तकनीकी खेती की जानकारी दी गई । प्रखंड स्तरीय किसान कल्याण कार्यशाला का विधिवत उदघाटन प्रखंड बिसुत्री अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर की । कार्यशाला का संचालन कर रहें प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कृष्ण नरायण दीक्षित ने किया ।
कृर्षी विभाग के जितेन्द्र कुमार साह ने किसानो को गन्ना में लगें खर पतवार नियंत्रण, खाद, उर्वरक, कीटनाशक दवा, आदि के विषय में विस्तार पुर्वक जानकारी दी । कृर्षी समन्वयक श्रीकांत ठाकुर , राम कुमार व राजकुमार वर्मा ने खरीफ धान की बुआई श्रीवीधी से करने की सलाह दी । जबकी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने किसानों को फसल बीमा, व किसान रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी । जबकी जदयू नेता सुरज सहनी , संजय गुप्ता, भागीरथी राम, राजद अध्यक्ष बैधनाथ यादव ने कृर्षी विभाग को आडे हाथ लेते हुऐ डिजल अनुदान फसल राशी, गन्ना अनुदान, बाढ राहत राशि, जैंसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महीनों और वर्षो बीत गये परंतु कीसानों का फसल क्षती , डिजल अनुदान व ओलावृष्टि क्षति का मुआवजा नही मिला हैं । जिससे किसानों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही हैं । कार्यशाता को संबोधित करने वाले वक्ताओं में जितेन्द्र प्रसाद, शशि भूषण श्रीवास्तव, प्रखंड उद्धान पदाधिकारी रूदल ठाकुर, संजय कुमार, नौशाद आलम, अलोक कुमार यादव, रमेश सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, पप्पू कुमार आदि प्रमुख थें ।




Recent Comments