बेतिया – गौनाहा:– *एक सौ पचास लिटर डिजल के साथ एक गिरफ्तार गया जेल*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* एक सौ पचास लिटर डिजल के साथ एक कारोबारी को 44 वी बटालियन नरकटियागंज बीओपी भंगहा के जवानों ने गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया हैं ।
इसकी जानकारी देते हुए कमांडेंट अजय कुमार रजक ने बताया कि पिलर न. 425/7 के सौ मीटर इंडिया साइड में एक सौ पचास लिटर नेपाली डिजल के साथ भंगहा थाना क्षेत्र केभंगहा निवासी भरथ राम को गिरफ्तार कर कस्टम के हवाले किया गया हैं । वही जप्त डिजल का अनुमानित किमत 11100/₹ आंका गया हैं ।