
इसुआपुर(सारण) -संढ़वारा बाजार स्थित पीर मजार परिषर में जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने शनिवार को युगल प्रेमी की शादी कराई ।प्रेमी महमद कादिर ग्राम चहपुरा थाना इसुआपुर जिला सारण तथा प्रेमिका चांद तारा खातून ग्राम रसूलपुर थाना अमनौर जिला सारण ने एक दूसरे के गले मे माला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाई।प्रेमी कादिर ने बताया कि इन दोनों की शादी दो बर्ष पूर्ब ही तय हुई थी ।इस बीच मोबाइल द्वारा दोनों में बातें होने लगीं ।फिर प्रेमिका के घर आना जाना शुरू हुआ ।दोनों का दीदार हुआ तो दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया ।फिर दीदार ने प्यार का रूप ले लिया ।लेकिन लड़की के पिता को यह बातें नागवार लगीं।तो उन्होंने दोनों की शादी कैंसिल कर दी तथा लड़की की शादी कहि और तय कर दी ।यह बात लड़की को पसंद नहीं आई ।15 सितंबर 2019 को फोन कर प्रेमी कादिर को बुलाई तथा अपने बाबुल का छोर प्रेमी के साथ चल दी ।फिर दोनों ने गुपचुप शादी कर ली तथा पति पत्नी की तरह रहने लगे ।लेकिन समाजिक दबाव के कारण जन प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के बीच शनिवार को पुनः शादी कर अपने को समाजिक तौर पर पति पत्नी साबित कर दिया ।मौके पर सरपंच मनोज राय,समिति सदस्य बिजय राय,नसरुद्दीन अंसारी, इदरीश मियां, इरशाद आलम,झूलन सिंह कुशवाहा, उमत हुसैन, सुनील राउत,जटाशंकर कुशवाहा, सुनील कुशवाहा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments