भारत बंद के कारण हाजीपुर में नवजात की मौत
डेस्क दैनिक खोज खबर
भारत बंद के दौरान एक बेहद दुःखद खबर आई है। खबर है कि हाजीपुर के अम्बेडकर चौक पर एक नवजात की मौत उचित चिकित्सकीय सुविधा नही मिलने के कारण हो गयी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिजनों ने एम्बुलेन्स बुलाया व एम्बुलेन्स से उक्त महिला को लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

परिजन हाजीपुर के अम्बेडकर चौक पहुँचकर प्रदर्शनकारियों से एम्बुलेन्स जाने देने की मांग कर रहे थे।
इसी दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया।
आपको बता दे कि एससी एसटी एक्ट में हुवे हालिया संसोधन से नाराज लोगो ने विभिन्न बैनरों तले भारत बंद का आह्वाहन किया था। इस कारण कई जगहों पर व्यापक तोड़ फोड़ की भी खबरें आ रही हैं।