सिसवन : विभाग के कनीय अभियंता अवनीश कुमार के नेतृत्व में तीन हजार रुपया से अधिक बिजली बिल बकाएदारों को लेकर कार्रवाई की गई।कनीय अभियंता अवनीश कुमार एवं कार्यपालक सहायक आदित्य कुमार ने बताया कि कुल 19 बकाएदारों पर 124142 रुपये बकाया हैं जिसमें चांदपुर गांव के दुखनी देवी पर 7038, रत्नेश कुमार पांडे 10493 , वकील भारती 4279 , श्यामदेव साह 8877 , गणेश भगत 15378 ,परदेशी यादव 6548, बावनडीह से बांके गिरी 15103 , मनोज शर्मा 7734, संकेश्वर कुमार 8773, अज्जू मियां 12000, हसीना बीवी 18617 ,रामपुर से रीता देवी 5360, बच्चालाल साह 15765 ,मंगल यादव 8357, घुरघाट से श्रीदेवी 3942 रुपये बिजली बिल बकाया हैं जिसके कारण बिजली कनेक्शन काटी गई है। भुगतान के बाद ही लोगों की बिजली कनेक्शन जोड़ी जाएगी। कार्रवाई में बिजली मिस्त्री चंद्रदेव यादव एवं रहमत अली शामिल थे।