बेतिया – बगहा:– *माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी के बगहा आगमन पर माननीय महोदय से बगहा के स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश के साथ अपेक्षित पहल की अपेक्षा।*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
बगहा पुलिस जिला, बगहा लोकसभा क्षेत्र, बगहा विधानसभा क्षेत्र, बगहा अनुमंडल, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष, बगहा नगर परिषद क्षेत्र, UP-बिहार एवं भारत-नेपाल का बॉडर क्षेत्र आदि उपलब्धि वाले इस भौगोलिक क्षेत्र अन्तर्गत यदि यहाँ के नेशनल हाईवे एवं अन्य सड़कें पर्याप्त लाईट व्यवस्था के साथ, रेल सेवा (विद्युतीकरण, दोहरीकरण, ट्रेन की लेटलतीफी का निराकरण एवं अन्य ट्रेनों का बगहा में ठहराव), पनियया जहाज हेतु जल मार्ग, वाल्मीकिनगर (विधानसभा) में हवाई मार्ग हेतु वायु मार्ग केंद्र, स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त महिला, पुरुष व विशेषज्ञ चिकित्सक व बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के साथ बगहा राजस्व जिला बन जाए तो हम और सिर्फ हम क्या स्थानीय जनता भी धन्य हो जाएं..

(उपरोक्त प्रमुख समस्याओं का निराकरण ही क्षेत्र की जनता की मुख्य मांग है।)
क्षेत्र के सभी माननीय जनप्रतिनिधि महोदय, सम्बन्धित आदरणीय पदाधिकारी गण, सक्रिय संघ/ संगठन/ दल/ संस्था/समाजसेवी, नगर व जिला प्रशासन एवं सरकार के अंग सहित विभागीय माननीय मंत्री महोदय तथा माननीय मुख्यमंत्री जी से सादर अनुरोध है कृपया इस दिशा में सकारत्मक सक्रिय पहल करने की महत्ती कृपा करने का कष्ट करें।

धन्यवाद 🙏🌹
सुनिल कुमार ‘राउत’