दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सी पी आई एम , बिहार राज्य किसान सभा और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की पश्चिम चम्पारण जिला इकाई की ओर से जिला पदाधिकारी बेतिया के समक्ष विशाल धरना का आयोजन किया गया ।
डीजल पेट्रोल के दामों में हो रहे वृधि को रोकने तथा उत्पादक शुल्क को वापस लेने , बकुलहर मठ के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा देने तथा झूठे मुकदमे वापस लेने । गेहूँ और मक्का का दाम दो हजार रुपये निर्धरित करने , ईख काश्तकारों के चीनी मिलों पर बकाये पैसे सूद सहीत भुगतान करने तथा ईख का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल तय करने , सबके लिए राशन किरासन तेल की व्यवस्था करने आदि 9 सूत्री मांगो को लेकर धरना दिया गया ।
धरना को बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त मंत्री प्रभुराज नारायण राव , जिला अध्यक्ष रामा यादव , जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव , संयुक्त सचिव म वहीद , खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता , सीटू जिला मंत्री शंकर कुमार राव , प्रकाश वर्मा , नीरज बरनवाल , अवध विहारी प्रसाद , जगरनाथ यादव , राजू बैठा , आदि ने सम्बोधित किया ।