रसूलपुर(सारण)।चट्टी के प्रसिद्ध आलू व्यावसायी मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य अपने रसूलपुर पंचायत के गरीब व विकास से वंचितोंं के सपने पुरा करना है।पंचायत के केदार परसा, लाकठछपरा, धानाडीह ,रसूलपुर में जनसंपर्क के दौरान कहा कि अभी तक के पिछले 20 वर्षों के पंचायती राज की सरकार में जनता के विकास के रूपयों की लूट खसोट ही हुई है।इसलिए जनता हमेशा परिवर्तन के मूड में अपना फैसला देती रही है।इस बार भी रसूलपुर की जनता पुरी तरह परिवर्तन का मूड बना चुकी है।व्यावसायी मिथिलेश की पत्नी व भावी मुखिया प्रत्याशी रीता देवी ने कहा कि सामाज सेवा करना हमारा व्यावसाय नहीं है बल्कि हमारा धर्म है।रीता ने कहा कि रसूलपुर की जनता को अब कोई भ्रमा नहीं सकता क्यों कि वो जागृत हो चुकी है।मौके पर साधु यादव, भिखारी गिरि, पन्नालाल, राजेन्द्र प्रसाद, सुमन सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक दूबे, अधिवक्ता शशिभूषण त्रिपाठी ,जितेन्द्र हैहेयवंशी आदि थे।