दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बलथर-बेतिया मार्ग से रामनगर शुगर मिल गन्ना ले जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ने गन्ने से लदा ट्रक ओवरलोड होने के कारण ट्रक पर अपना नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक थाने की दीवार को तोड़ थाने जा घूसा। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि थाने का एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। ट्रक पलटते ही वहां पहले से खड़े दो युवक की ट्रक और गन्ने से दबकर घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। साथ ही वहीं थोड़ी दूर पर खड़ा एएसआई पंकज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। ट्रक पलटने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के ग्रामीणों ने तत्काल वहां पहुंच कर दोनों घायलों को निकाला और सभी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।बेतिया के एसडीपीओ संजय पाण्डेय ने इस घटना की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान नेपाल के जयमंगलापुर निवासी के तौर पर हुई है। फिलहाल घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।




Recent Comments