
पीएनबी मुरलीपुर का प्रिंटर महीनों से खराब, शिकायत करने के लिए,शिकायत एवं सुझाव पुस्तिका भी नहीं देते उप शाखा प्रबंधक
✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण):
मुरलीपुर पंजाब नेशनल बैंक में महीनों से प्रिंटर खराब है।जिससे ग्राहक परेशान है।प्रिंटर खराब होने के कारण ग्राहकों को जमा या निकासी का बैलेंस उनके पासबुक पर महीनों से नहीं छप रहा है।जब ग्राहक बैंक में इस शिकायत को दर्ज करने के लिए शिकायत एवं सुझाव पुस्तिका की मांग करते है तो उपशाखा प्रबंधक नहीं देते है और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करते है।कुछ ग्राहकों का कहना है कि उपशाखा प्रबंधक स्थानीय क्षेत्र के है इसलिए बैंक में ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करते है।गुरुवार को एक ग्राहक अपना खाता छपवाने गया तो प्रबंधक ने कहा कि प्रिंटर खराब है।जिस पर ग्राहक ने कहा कि तो दीजिए शिकायत एवं सुझाव पुस्तिका उसमें लिखते है।तो शाखा प्रबंधक अनाप शनाप बोलते हुए दुर्व्यवहार करने लगे। जिसको लेकर ग्राहक ने थाना में शिकायत प्रतिवेदन दिया है।ईधर फरीदपुरा निवासी रामचंद्र गुप्ता की पत्नी गिरजा देवी ने बताया कि वह पीएनबी मुरलीपुर शाखा की ग्राहक है उसका बचत खाता बैंक में है।महिला का कहना है कि उसके खाते से 07 अगस्त को पाँच हजार रुपये की किसी ने अवैध निकासी कर लिया है।उसने खाते से रुपये नहीं निकाले है।जब यह फरियाद लेकर पीड़िता उपशाखा प्रबंधक के पास बैंक पहुँची और बोली कि साहेब उस दिन के निकासी का भाऊचार दिखा दीजिए तो उपशाखा प्रबंधक ने महिला को डांट डपट कर बैंक से भगा दिया।और बोला कि जाओ जहाँ शिकायत करना है करो।उपशाखा प्रबन्धक के इस मनमाने रवैया से ग्राहक परेशान है।जब इस सम्बंध में शाखा प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गयी तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था और ईधर लगातार चार-पाँच दिनों से शाखा प्रबंधक बैंक भी नहीं आ रहे है।




Recent Comments