सीवान में गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ” नटपा ” को मिला प्रथम पुरस्कार
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए सीवान से परमार डाॅट काॅम

🌐गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को सीवान जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में “नटपा” नृत्योदय द परफार्मिंग आर्ट्स के कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि संस्थाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार अपने नाम कर लिया।

बता दें कि जिलाधिकारी, सदर एसडीओ, एसपी व न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा सयुंक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किये गए कार्यक्रम के उद्घाटन के पश्चात नटपा की ओर से सरस्वती वंदना और साथ ही खुशहाल भारत पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। जिसमे दहेज प्रथा और बाल विवाह रूपी कुप्रथा के दैत्य के खात्मे को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर भारत की खुशहाली को प्रदर्शित किया गया। इस प्रस्तुति पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

नटपा की निदेशक और कोरियोग्राफर स्वेताभिषेक श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई इस प्रस्तुति के अंत में खुद स्वेताभिषेकने भी शिरकत करते हुए चार चांद लगा दिया। जबकि सरस्वती के रूप में सलोनी श्रीवास्तव ने भी अपने जीवंत प्रदर्शन पर खूब वाह वाही बटोरी।

नृत्य प्रस्तुत करने वाली नटपा की प्रशिक्षु नृत्यांगनाओं में पल्लवी प्रिया, जूही सिंह, श्वेता दास, खुशबू कुमारी, राजनंदिनी, नैंसी, समीक्षा, प्रतिष्ठा, खुशी, संस्कृति, सुरभि देव, श्रेया, सौम्या, सत्यवंती, राजनंदनी व गुलाल शामिल रहीं। पुरस्कार का वितरण डीएम महेंद्र कुमार ने अपने हाथों से स्वेताभिषेक और नटपा के संरक्षक अभिषेक श्रीवास्तव को प्रदान किया।





Recent Comments