हाड़ौती के मृत किसानों के परिजनों को लेकर भाया पहुंचे बांसवाडा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल से मिले
फ़िरोज़ खान
बारां 19 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी की राजस्थान के बांसवाडा में बुधवार को आयोजित किसान आक्रोश रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया हाड़ौती क्षेत्र में आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारजनों को लेकर पहुंचे तथा उन्हें श्री राहुल गांधी से मिलवाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने बताया कि आज बांसवाडा में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित किसान आक्रोश रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया द्वारा गत माह फसलों के कम दाम मिलने एवं बैकों के कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने वाले किसान भाईयों के परिजनों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी से मिलवाया। श्री राहुल गांधी ने सभी मृतक किसानों के परिजनों से मिलकर उन्हें सात्ंवना प्रदान की तथा उनकी पीडा सुनकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वह किसान भाईयों के हितों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर उनकी आवाज उठाएंगे। उन्होने कहा कि इस किसान विरोधी सरकार के कारण किसानों को उनकी उपज के सही दाम नही मिल पा रहे है एवं किसान अपनी जीवनलीला समाप्त करने को विवश हो रहे है लेकिन सरकार फिर भी किसानों के हितों की लगातार अवहेलना कर रही है।
पानाचंद मेघवाल ने बताया कि सम्पूर्ण हाडौती में गत जून माह में आत्महत्या करने वाले ग्राम रूण के सत्यनारायण मीणा, डग के हनीफ, सुनेल के बगदीलाल राठौर, श्रीपुरा के मुरलीधर मीणा, सकरावदा के संजय मीणा किसानों के परिजनों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया बांसवाडा पहुंचे तथा वहां पर उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी से मिलवाया। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, राजेन्द्र बंसल, प्रमोद जैन टीटू मांगरोल, उप प्रधान रामहेत मीणा, महावीर बैरवा, कोटा के भानुप्रताप सिंह नरूका, डग के भैरूसिंह परिहार, शैलेन्द्र यादव, राजेश नागर सुनेल समेत सैकडों कांग्रेसजन भी साथ में रहे।




Recent Comments