दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता भ्रष्टाचार एवं कुव्यवस्था दूर करने के को लेकर आज आभाविप के कार्यकर्ताओं ने कुलपति आर.के मंडल को एक ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्तओं ने कहा कि आज विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय अपने बदहाली पर आंसू बहा रही है। हमारे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के दायित्वान पदाधिकारी शिक्षा के मंदिर में दलाली एवं मोटी रकम वसूलने का काम कर रहे हैं। हमारे पश्चिम चंपारण जिले में तीन अंगिभूत महाविद्यालय है इनका शैक्षणिक वातावरण पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। यहा पूरी तरह से दलालों एवं असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। छात्र अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटक रहे हैं इनका सुनने वाला कोई नहीं है । सामान्य कोर्स स्नातक से स्नाकोत्तर तक का सत्र 1 से 2 साल लेट चल रहा है, जबकि नामांकन प्रक्रिया अगस्त माह में पूरी कर लेनी है लेकिन दलालों के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया चालू पर चल रही है।इन सभी गंभीर समस्याओं को देखते हुए अब अभी बेतिया आपसे निम्नलिखित मांग करती है।
जिला मुख्यालय में विश्वविद्यालय की शाखा या परीक्षा परिणाम मूल्यांकन केंद्र खोली जाए जिससे छात्रों को परीक्षा परिणाम में हो रहे हैं( पेंडिंग, प्रमोटेड) अनियमितता एवं भ्रष्टाचार से निजात मिलेगा।
जिले के तीनों अगिभूत महाविद्यालयों में स्नाकोत्तर के सभी संकाय (कला, वाणिज्य, विज्ञान)के सभी विषयों, कानून एवं B.Ed की पढ़ाई सुनिश्चित की जाए।
स्नाकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में किया जाए। हमारे जिले के 50% छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग प्रमोटेड प्रत्येक साल विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है।परीक्षा परिणाम में पेंडिंग,प्रमोटेड के समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा ठोस कदम उठाई जाए। सभी महाविद्यालयों में छात्रों के मूलभूत सुविधा कॉमन रूम, लाइब्रेरी ,ई-लाइब्रेरी, लैब , पेयजल , शौचालाय, बिजली पंखा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। व्यवसायिक पाठ्यक्रम में अच्छी गुणवत्ता हेतु योग शिक्षकों की नियुक्ति एवं उनकी मूलभूत सुविधाओं लाइब्रेरी,ई-लाइब्रेरी,स्मार्ट क्लासरूम सुव्यवस्थित की जाए। सभी व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र- छात्राओं को 30 दिनों का जॉब ट्रेनिंग कराए जाए एवं उसका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। शैक्षणिक सत्र को नियमित की जाए एवं महाविद्यालयों में 180 दिनों की पढ़ाई सुनिश्चित की जाए। स्नातक एवं स्नातकोत्तर के नामांकन प्रक्रिया में महाविद्यालयों द्वारा बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है उसकी जांच कराकर दोषियों को कठोर कानूनी कार्रवाई लाखो छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरी की जाए इसके लिए हमारे जिले के सभी छात्र आपका आभारी प्रतिनिधिमंडल में :-सीनेट सदस्य धंरंजन कुमार गुड्डू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभी यादव,अभय कुशवाहा,नगर मंत्री चन्दन सैनी,किशन श्रीवास्तव,रवि किशन,प्रिंस श्रीवास्तव,दिव्यांशु आनंद, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।