योगापट्टी:-केन्द्र सरकार के बाल कल्याण मंत्री का किया पुतला दहन

दैनिक खोज खबर तबरेज़ अजीज योगापट्टी सवन्ददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना कार्यालय के गेट पर सोमवार को ताला जडकर आँगन बाडी केन्द्र की सेविका सहायिकाओ ने चौथे दिन भी धारना पर बैठी रही । उसके बाद सेविका सहायिकाओ ने संघ के प्रखंड अध्यक्ष रम्भा देवी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । धारना को संबोधित करते हुए रम्भा देवी ने कहा कि केन्द्र सरकार बहरी है तो राज्य सरकार अंधी हो गयी है । केंद्र सरकार हम लोगो के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है तो राज्य सरकार लोगो का हक मारी कर रही है । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जहा देश के गोवा और तेलंगाना राज्य मे सेविका को 7 हजार तथा सहायिकाओ को 45 सौ रूपए प्रोत्साहन राशि दे रही है । ठीक वैसे ही बिहार मे हम लोगो को भी मिले । उन्होंने कहा की हर बार बिहार सरकार वादा कर वादाखिलाफी कर हम लोगो को धारना प्रदर्शन के लिए मजबूर कर रही है । उन्होने कहा कि सरकार हमारी संघ द्वारा मांगे गए 16 सूत्री मांग को नही मानती तब तक हम लोगो का धारना प्रदर्शन तथा बाद मे आमरण अनशन जारी रहेगा । धारना को संबोधित करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा नही होने पर हम लोग संघ के अह्वाहन पर चरणबद्ध पहले प्रखंड जिला राज्य और केंद्र सरकार को कठघरे मे खड़ा करेंगे । उन्होंने कहा कि चार दिन से संघ द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर हम लोग धारना पर बैठे है । लेकिन एक दिन भी सीडीपीओ कार्यालय नही आयी । उन्होंने आरोप लगाया कि बाल विकास परियोजना कार्यालय योगापटटी मे कार्यालय के प्रधान सहायक और सीडीपीओ सप्ताह मे एक से दो दिन आकर पुरे सप्ताह की हाजिरी बना लिया जाता है । इन लोगो की खोज बीन करने वाले न कोई पदाधिकारी है और न ही कोई प्रखंड का जनप्रतिनिधि । उन्होंने कहा कि हमारी मांग नही मानी जाती तो हमलोगो अंत मे सड़क पर उतरकर सड़क जाम कर अपनी गिरफ्तारी देगे । कार्यक्रम मे सरोज देवी सुनीता देवी विणा देवी मिरा देवी वविता देवी रीता देवी नेहा देवी मंजू देवी आदि सेविका सहायिकाओ ने संबोधित किया ।




Recent Comments