दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 05 दिसम्बर 2018 को प्रखण्ड- राम नगर, अतर्गत पंचायत – बनकटवा, ग्राम – चम्पापुर में आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सेहेलिकॉप्टर द्वारा 11 बजे दिन में प्राथमिक विद्यायल, चम्पापुर मैदान में निर्मित हैलिपैड पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री, बिहार, चम्पापुर गांव में सौर उर्जा प्रणाली आधारित मिनी पावर ग्रीड स्टेशन को देखेंगे। विदित हो कि रामनगर, गौनाहा प्रखण्डों के दूरस्थ गांवों में जहां पर संचार के साधन अभीतक विकसित नहीं हो पाये थे। वहां पर वैसे स्थलों पर साैर उर्जा प्रणली से बिजली पहुचाई गई है। बिहार सरकार के उर्जा विभाग द्वारा प0 चम्पारण के दूरस्थ क्षेत्रों में साैर उर्जा प्रणाली से बंनकटवा पंचायत एवं अन्य गांवों में एवं दोन क्षेत्र में रह रहे आबादी को बिजली पहुंचाई गई है। साैर उर्जा का एक वृहत प्लांट चम्पापुर गांव में स्थापित है। जिला प्रशासन द्वारा चम्पापुर विद्यालय के परिसर में सरकार के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्श करने हेतुस्टॉल भी लगाया गया हैं। जिसमेंकृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग,समेकित बाल विकास विभाग,डी.आर.सी.सी. एवं जीविकाआदि के स्टॉल शामिल हैं, इन सभी स्टॉल में विकास योजनाओं में प्रदर्श को भी माननीयमुख्यमंत्री द्वारा देखने का कार्यक्रम है। चम्पापुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद माननीय मुख्यमंत्री पटना लौट जायेंगे।




Recent Comments