
विद्यालय के बच्चों के लिये निःशुल्क योग चिकित्सा शिविर का आयोजन
मांझी (सारण) : मंगलवार को दलन सिह उच्च विधायक के परिसर में युवा भारत किसान सेवा समिति छपरा के सौजन्य से परम् पूज्य योग्य ऋषि स्वामी रामदेव महराज की शिष्या पूज्य साध्वी देवा अर्चना जी एव पूज्य साध्वी सुता जी के तत्वाधान में विद्यालय के बच्चों को निःशुल्क योग चिकित्सा शिविर का आयोजन कर योग से निरोग का मंत्र सिखाया गया। योग कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन युवा नेता डब्लु सिह उर्फ राणा प्रताप सिंह, मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान, समाजिक कार्यकर्ता उद्धव यादव द्वारा सामुहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया इस1अवसर पर राणा प्रताप सिंह ने कहा की इस योग शिविर को मांझी के प्रत्येक गावो में लगाया जायेगा जिसमे मेरा भरपूर सहयोग रहेगा ।उन्होंने कहा कि योग करने वाले लोग हमेशा निरोग ,स्वस्थ्य रहते है।




Recent Comments