बेतिया(प.च.):साठी थाना में हुई मानव शृंखला की सफलता के लिये बैठक 
#न्यूज इन्पुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:

नरकटियागंज 
स्थानीय अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 16/1/2018 दिन मंगलवार को साठी थाना परिसर में अंचलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार दत्त की अध्यक्षता में लौरिया प्रखंड के अंतर्गत आने वाले पांच पंचायत धमौरा, बंसतपुर, सिंहपुर, साठी और सतवारिया के माननीय मुखिया ,बी आर पी सेक्टर मजिस्ट्रेट और डीलर की बैठक हुई ।बैठक में साठी थानाध्यक्ष ने पूर्व में  मानव शृंखला की सफलता के लिए सबको धन्यवाद दिया ।जोनल मजिस्ट्रेट विरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने इस बार मानव शृंखला की सफलता के लिये  होने वाले कठनाइयों की चर्चा की जिसको दूर करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।बैठक में मुखिया कमलेश प्रसाद ,मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित हुए।