
बेसिक कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्ति हेतु जिला कम्प्यूटर केन्द्र सोसाइटी छपरा में 01 दिसम्बर से होगा नामांकन प्रारंभ
छपरा। उपाध्यक्ष-सह-उप विकास आयुक्त, सारण, छपरा अमित कुमार के द्वारा बताया गया कि बेसिक कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्ति के लिए इच्छुक योग्य छात्र/छात्राओं का जिला कम्प्यूटर केन्द्र सोसाइटी, सारण, (अवस्थित जिला स्कूल कैम्पस, छपरा) में छः माह का कोर्स बेसिक कंप्यूटर एजुकेशन एंड इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी में वर्ष 2023 के प्रथम बैच हेतु नामांकन होना है।
इच्छुक छात्र/छात्राएँ दिनांक 01.12.2022 से 31.12.2022 तक कार्यालय अवधि 10.00 बजे पूर्वाहन से 04.00 बजे अपराह्न के बीच जिला कम्प्यूटर केन्द्र सोसाइटी, सारण, छपरा में आकर नामांकन ले सकते है। नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं (मैट्रिक) उतीर्ण है। नामांकन के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति, पहचान पत्र, तीन फोटो (पासपोर्ट साईज) लाना अनिवार्य होगा तथा शुल्क के रूप में 1150.00 (एक हजार एक सौ पचास) देय होगा।




Recent Comments