गड़खा।थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी करके पुलिस ने तीन शराब धंधेबाज और एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि फुर्सतपुर गांव में देसी शराब के साथ मिथिलेश राय धर्मेंद्र राय तथा कसीना में श्याम बाबू राय 20 लीटर देसी शराब के साथ तथा धर्मबागी बाजार पर शराब पीकर हंगामा कर रहे भांगड़ा निवासी ईशान अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।