
✍️ By-ParmarMediaNetwork
♨सीवान : जिले के सिसवन प्रखंड के चवरी क्षेत्र के सभी गांवों को मुख्य सड़क से जोड़कर इस क्षेत्र को आधुनिक व्यवसायिक कृषि के मामले में एक हब के रूप में विकसित करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया जा चुका है । उक्त बातें दरौंदा के भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने सोमवार को चवरी क्षेत्र के प्रमुख गांव भैसवरा में अपने जनसंपर्क के दौरान कहीं, उन्हें कहा कि इस क्षेत्र के गांव-गांव में सड़क का जाल बिछाने का काम शुरू किया जा चुका है । सड़क का कार्य पूरा होते ही चवरी क्षेत्र विकास के मुख्य धारा से जुड़ जाएगा ।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में आधुनिक व्यवसायिक खेती की अपार संभावना है । कृषि विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में आधुनिक, वैज्ञानिक व व्यवसायिक खेती के लिए ब्लूप्रिंट के तैयारी का कार्य अपने अंतिम चरण में है ।
उन्होंने कहा कि चुनाव के तुरंत बाद इस क्षेत्र को एक आधुनिक, वैज्ञानिक व व्यवसायिक कृषि हब के रूप में विकसित करने के कार्य का शुभारंभ किया जाएगा ।
गौरतलब हो कि सोमवार को विधायक श्री सिंह ने भैसवरा गांव में पहुंच कर सबसे पहले श्री हनुमानजी की मंदिर जाकर अपने जीत के लिए पूजा-अर्चना किया व उसके बाद भैसवरा, रामपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया ।
इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह, मनोज साह, अजीत गीरी, बबलेश सिंह, राजदेव राम,रूपेश यादव, नरेन्द्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे




Recent Comments