दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
शहर के मिर्जा टोला मोहल्ला में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की किया था हत्या ।फाँसी की सजा हुई थी कोर्ट से ।राष्ट्रपति ने किया था फाँसी माफ़ ।30 दिसम्बर 2016 को हुआ था जेल से फरार ।गुप्त सुचना के आधार पर मुंबई पुलिस ने बेतिया पुलिस की निशानदेही पर अपराधी प्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रजीत बेतिया नगर के मिर्जा टोला मोहल्ला के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या 19 अप्रैल 1998 को कर दिया था जिसमे कोर्ट ने उक्त अपराधी को दोषी करार देते हुए फाँसी की सजा सुनाई थी। जिसको उनके परिजनों के अपील पर राष्ट्रपति ने फाँसी की सजा माफ़ कर उम्र कैद की सजा बहाल की थी । उसके बाद प्रजीत को बेतिया जेल से बक्सर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। परन्तु 30 दिसम्बर 2016 को कुख्यात प्रजीत अपने साथियों के साथ जेल से फरार हो गया था। जेल से फरार होने के उपरांत पुनः बेतिया में उसी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था एवं रंगदारी की मांग कर रहा था जिसके चलते परिजन दहशत में थे तथा बेतिया पुलिस प्रजीत की तलाश में परेशान थी जिसके क्रम मे कई राज्यो में छापेमारी कर रही थी। जिसमे गुजरात, राज्स्थान, दिल्ली मुम्बई आदि शहर शामिल थे। इसी कड़ी में बेतिया पुलिस की तत्परता से मुम्बई पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। मुम्बई पुलिस ने कुर्ला रोड मारोल नाका अँधेरी पटरावो कदम मार्ग, लोअर परेल से गिरफ्तार कर लिया। उक्त बातो की पुष्टि शुक्रवार को बेतिया एसडीपीओ संजय कुमार झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने आगे कहा कि पूछ ताछ  के क्रम में प्रजीत ने बेतिया में आकर पीड़ित परिवार को धमकी देना एवं रंगदारी मांग करना स्वीकार किया है। पूछ ताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। प्रजीत को मुम्बई से लाने वाली टीम में सिकटा थानाध्यक्ष  विमलेन्दु कुमार, मझौलिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, काली बाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा, चनपटीया थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा तथा टेक्निकल सेल के मुन्ना कुमार आदि शामिल थे।