सारण :छठ घाटो पर सरपंच संघ तैनात  करेगा अपना भोलेंटियर,शांति-व्यवस्था का लिया संकल्प
दैनिक खोज खबर डेस्क 
तरैया
प्रखण्ड के चैनपुर निरीक्षण भवन पर छठ पुजा की तैयारी को लेकर सरपंच संघ का एक बैठक अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में सरपंच संघ पंचायत के युवको का एक सेवादल तैयार किया जायेगा ।जो छठ घाटों पर तैनात रहेंगे।और प्रशाशन के साथ शांति व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे।और सरपंच सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।सभी लोगो से शांतिपूर्ण और शौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ पर्व मनाने का अपील सरपंच संघ ने किया।वही प्रखण्ड के बाढ़ पीड़ितों के खाते में छठ पर्व भी बाढ़ अनुदान राशि नही आने पर सरकार के प्रति क्षोभ प्रकट किया गया।तथा ग्राम कचहरी के सचिवों और जनप्रतिनिधियो के मानदेय भत्ता पर्व-त्योहार पर नही मिलने पर भी नाराजगी जताई।


बैठक में डेवढ़ी सरपंच प्रतिनिधि शत्रुध्न सिंह,नारायपुर सरपंच नितेश कुमार,पचभिंडा सरपंच प्रतिनिधि प्रेमचंद शर्मा,भागवतपुर सरपंच विगन राय, पचरौर सरपंच हरेन्द्र सिंह,ग्राम कचहरी के सचिव संतोष कुमार गुप्ता,बलराम राम, चंद्रशेखर यादव,पूर्व सरपंच राजू सिंह,उमेश सिंह आदि थे।
न्यूज़ इनपुट -राणा प्रताप सिंह , तरैया